Nyx, ग्रीक पौराणिक कथाओं में रात की देवी और उसका प्रतीक है। इसका जन्म Chaos अतःत शून्य द्वारा हुआ है। जिस कारण यह भी प्राथमिक देवी है। Nyx को एक शक्तिशाली और प्राचीन देवी माना जाता है, जिससे यहां तक कि Zeus भी डरता था। वह पृथ्वी के छोर पर रहती है और अक्सर एक काले वस्त्र में घिरी हुई और घोड़ों द्वारा खींचे गए रथ में आकाश में यात्रा करती हुई वर्णित की गई है। Nyx हमेशा काले कपड़े पहनती है, जिस पर तारे बने होते है। 


 


इनका रथ काले रंग का होता है और इसे काले घोड़ों जोड़ी द्वारा खींचा जाता है। इस घोड़ो का नाम का कोई उल्लेख नही है। जिस कारण यह एक राज है। यह रथ रात के आकाश में उनकी यात्रा का प्रतीक है और इसे अक्सर रात के आगमन और उसके अंत के साथ जोड़ा जाता है। 




 Orphic साहित्य में, Nyx को Uranus और Gaia की माँ के रूप में भी वर्णित किया गया है, और वहां उसे सृष्टि की पहली देवी के रूप में दिखाया गया है। 




Nyx इतनी अधिक शक्तिशाली है कि Zues भी कोई अन्य साधारण देवता भी उसका सामना करने से डरता है। एक बार जब Nyx का बेटा Hypnos (नींद) Zues को चकमा देता है तब Zues उसे सबक सिखाने के लिए पीछे भागता है। परन्तु Hypnos (नींद) अपनी माँ की गुफा में जाकर छुप जाता है। यहाँ Zues की हिम्मत नही होती है। वह Nyx की गुफा में जाए। इसलिए वह Hypnos को माफ कर देता है।