Ad Code

Responsive Advertisement

Eros और Psyche की प्रेम कहानी || Eros and Psyche love story

यूरोप में किसी अनजान राजा-रानी की एक Psyche नाम की एक बेटी होती है। यह इस राजा-रानी की तीसरी बेटी होती है। वह इतनी ज्यादा सुंदर थी कि उससे सुंदरता की देवी Aphrodite को भी जलन होने लगी। क्योकि कई लोग केवल Psyche को देखने के लिए आते थे। Aphrodite ने जलन के कारण Psyche को सताने का सोचा। उसने प्यार के देवता Eros को कहा कि तुम इसे किसी राक्षस से प्यार में लगा दो। जब Eros Psyche को तीर मारने गया। तब उसे खुद को Psyche से प्यार हो गया। उस समय Psyche अपने बिस्तर पर सो रही थी। उसे यह अहसास तो हुआ था कि कोई उसके कमरे में आया था। परन्तु कौन इसका पता नही लगा। Eros ने अपने आप को तीर मार दिया। Psyche के पिता उसके विवाह के लिए चिंतित होने लगे। क्योंकि Psyche में गजब की सुंदरता थी। तब वह भविष्य के देवता Apollo के मंदिर में जाकर उनसे इसका उपाय पूछा। Apollo मैं कहा कि Psyche का विवाह किसी नश्वर व्यक्ति से नहीं होगा। उसका विवाह किसी पंख वाले व्यक्ति से होगा। उन्हें अपनी बेटी हो अकेले Rokey पर्वत पर भेजना होगा। वहां उसका पति Psyche इंतजार कर रहा होगा। Psyche के पिता को लगता है कि उसकी बेटी का विवाह किसी पंख वाले राक्षस से होने वाला है। वह अपने महल में आकर यह बात बताते है। तब Psyche यह निर्णय लेती है कि वह उस पहाड़ी पर जाएगी। वह जाते हुए डर रही होती है। जो कि एक स्वभाविक बात है। परन्तु तब हवाए उसे डरने से मना करती है। जब Psyche Rokey पहाड़ियों वह पहुंचती है तो उसे वहां एक महल दिखता है। Psyche उस महल में जाती है। उसे उस महल के एक अंधेरे कमरे में पहुँचती है। वहाँ कोई पंख वाला व्यक्ति था। जो कि प्यार का देवता Eros था। परन्तु Psyche उसे नही देख पति है। तब Psyche उसे विवाह के लिए कहती है।

 


 


तब Eros Psyche से विवाह हेतु तैयार हो गया परंतु उसने एक शर्त रखी। Psyche जब भी उसका उसका चेहरा देखेगी। वह उसे छोड़कर चला जाएगा। भविष्य के देवता Apollo पर भरोसा कर Psyche बिना देखे वह Eros को स्वीकार कर लेती है। जब वह Eros को छूती है, तब उसे यह तो अहसास हो जाता है, कि उसका पति कोई राक्षस तो नही है। क्योंकि वह एक कोमल त्वचा वाला व्यक्ति था। और उसका स्वरूप किसी ड्रैगन के समान नही था। परन्तु वह कौन था इसका उसे पता नही लगता है। Eros दिन में उस महल में नहीं रहता था। जिस कारण Psyche को कभी अहसास भी नही हुआ कि उसका पति कौन है। इसी तरह चलता रहता है। एक दिन Psyche को अहसास होता है, कि वह गर्भवती हो गई है। तब वह अपनी बहनों को इस महल में बुलाती है। तब एक दिन उसकी बड़ी बहनों के ताना मारने के कारण Psyche अपने कमरे में एक तेल का दीपक लेकर जाती है। तब Psyche देखती है कि उसका पति एक बहुत ही खूबसूरत जवान व्यक्ति है। उसके सफेद पंख बहुत आकर्षक थे। वह कोई और नही प्यार का देवता Eros था। जिसे कुछ लोग Cupid के नाम से जानते है। Psyche उसे देखकर शौक रह जाता है। जिस कारण उसके हाथ से दीपक नीचे गिर जाता है। उस दीपक का गर्म तेल Eros की त्वचा पर गिरता हैं। जिस कारण उसे पीड़ा होती है। जिस कारण वह नाराज होकर वहाँ से चला जाता है। 
 


तब Psyche Aphrodite की आराधना करती है। उससे Eros के पास जाने का रास्ता पूछती है। तब जलन करने वाले Aphrodite उसे कुछ कठिन कार्य करने को देती है। जिसमे पहला कार्य था। एक अनाज के ढेर को उसी अंधेरे कमरे में सुबह होने से पहले अलग-अलग करना था। इस ढेर में कई प्रकार के अनाज मौजूद थे। जैसे जौ, बाजरा, खसखस, मैसूर आदि थे। यह एक असम्भव जैसा कार्य था। परन्तु महल की चींटियों ने Psyche की सहायता की और सारे अनाज अलग-अलग हो गए। यह हमें बताती है कि छोटे-छोटे जीव भी कठिन कार्यो को कर सकते है। 

दूसरे कार्य के रूप में Psyche को सुनहरी भेड़ो की उन का गुच्छा लाना था। सुनहरी भेड़े इसी पहाड़ी की एक खतरनाक नदी के पार रहती थी। यह भेड़े इतनी खतरनाक थी। वह किसी को मारने में समय नही लगती थी। इनसे ऊन लाना कोई खाने की बात नही थी। परन्तु नदी ने Psyche को एक युक्ति सुझाई रात में जब सुनहरी भेड़े सो जाती है। तब उनके आसपास की कटे वाले झाड़ियों में उनकी उन के कुछ टुकड़े रह जाते है। तुम उन्हें इकट्ठा कर लो। Psyche ऐसा ही करती है। इस प्रकार इसका दूसरा कार्य भी पूरा हो जाता है। यह हमें बताता है। बुद्धिमत्ता से हर कार्य सम्भव है। 
 

 

तीसरे कार्य के रूप में Aphrodite ने Psyche को एक हीरो के क्रिस्टल से सजा एक वेसल दिया और कहाँ की उन्हें अंडरवर्ल्ड के अंदर बहने वाली दो नदियों styx और Cocytus का पानी उस वेसल में लाना था। इन नदियों तक पहुँचना जमीन से असम्भव सा था। यहाँ Psyche की सहायता देवताओ के गुरु Jupiter का बाज करता है। जिस कारण Psyche इस कार्य को भी आसानी से कर देती है। 

अंतिम कार्य के रूप में Aphrodite Psyche को नरक के देवता Hadies की पत्नी Persephone से उसकी सुंदरता का कुछ हिस्सा लेने का कार्य देती है। Psyche जब नरक के दरवाजे पर पहुँचती है तब नरक का दरवाजे के पास लगा एक खम्बा उसकी सहायता करता है। वह बताता है यहाँ का चौकीदार Cerberus एक खतरनाक तीन सिर वाला कुत्ता है। तुम्हे उसे शांत करने के लिए उसे फलों का केक खिलाना होगा। उसके बाद तुम्हे अंदर नदी दिखेगी जिसे एक नाविक Charon पार कराएगा उसके लिए तुम्हे उसे सोने का सिक्का देना होगा। और ध्यान रखना अंदर किसी भी प्रकार का खाना या पानी मत पीना। Psyche उसके बताए कदमों में चलकर Persephone तक पहुँचने में सफल हो जाती है। Psyche उससे विनती करती है। तब वह Psyche को एक सुनहरा डिब्बा देती है। और कहती इसमें मेरी सुंदरता का एक हिस्सा है। परन्तु तुम इसे रास्ते मे मत खोलना। 
 

 

Psyche रास्ते मे जाते हुए उसे जिज्ञासा होती है। वह उस सुनहरे डिब्बे को खोल देती है। उसे डिब्बे के अंदर नींद थी। जिस कारण Psyche वही सो जाती है। जब Eros को यह पता चलता है। तब Eros Psyche को उठाकर देवताओ के राजा Zues के पास ले जाता है। Zues अपने दरबार मे Psyche के परिश्र्म को सुनकर खुश होते है। वहाँ उपस्थित सभी देवता उसे वरदान देते है। जिस कारण वह अमर हो जाती है। Eros के समान उसके भी तितली जैसे पंख आ जाते है। इस प्रकार प्यार का देवता अपने प्यार को हासिल करता है। Eros और Psyche की सन्तान के रूप में एक बेटी होती है। उसका नाम Hedone अतःत आनन्द की देवी होता है। 

यह कहानी में Aphrodite को बाहरी सुंदरता के रूप में बताया गया है। जबकि Psyche को आंतरिक सुंदरता के रूप में बताया जाता हैं। 




 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ