Ad Code

Responsive Advertisement

children of Typhon






For big video

Typhon को ग्रीक मायथोलॉजी का सबसे पहला एवं एक खतरनाक खुकार राक्षक के रूप में जाना जाता है। यह सब मैंने अपने पुराने वीडियो में बताया है। अगर आपको Typhon के बारे में और अधिक जानकारी चाहिए तो आप आई बटन से वो वीडियो देख सकते हो। साथ ही हमने उसकी पत्नी राक्षशी Echidna के बारे में भी एक वीडियो बनाया है आप आई बटन से वो वीडियो भी देख सकते है। हमारी जानकारी के अनुसार Typhon 9 बच्चों को जन्म दिया था। जो Typhon के समान ही राक्षस शक्तियां रखते है। 

Typhon की प्रथम सन्तान Orthos को ग्रीक मायथोलॉजी में एक दो सिर वाला कुत्ता बताया जाता है। Orthos को Heracles ने मार डाला था जब वह अपने दसवें कार्य के लिए Geryon की मवेशियों को चुराने आया था। 


Typhon की द्वितीय सन्तान Cerberus को ग्रीक पौराणिक कथाओं में Hades का कुत्ता भी कहा जाता है, एक बहु-सिर वाला कुत्ता था। कुछ लोग इसे तीन सिर वाला बताते है। जबकि कुछ लोग इसे 50 से अधिक सिर वाला बताया जाता है।

Typhon की तीसरी सन्तान Lernaean Hydra है। ग्रीक मायथोलॉजी के अनुसार यह एक विषैला जलीय राक्षस था जिसका निवास स्थान Lerna की झील था। इसकी कई सिर थे, जिनमें से हर एक को काटने पर दो नए सिर उग आते थे। Hydra की सांस और खून इतने विषैले थे कि उसकी गंध से भी मृत्यु हो सकती थी।

Typhon की चौथी सन्तान Chimera है। इसे ग्रीक पौराणिक कथाओं में एक अद्भुत और भयानक राक्षस था। इसे आमतौर पर एक शेर के शरीर के साथ, उसकी पीठ से एक बकरी का सिर निकलता हुआ, और एक सर्प की पूंछ के साथ वर्णित किया जाता है। यह एक अग्नि-श्वास वाला प्राणी था।

Typhon की पंचम सन्तान Sphinx है इसे ग्रीक पौराणिक कथाओं में एक प्रसिद्ध राक्षसी है जिसका शरीर शेर का, सिर मनुष्य का और पंख पक्षी के होते हैं।

Typhon की छठी सन्तान Nemean Lion है। इसे ग्रीक मायथोलॉजी में एक प्रसिद्ध राक्षसी शेर था। इसकी खाल इतनी अभेद्य थी कि मनुष्यों के हथियारों से इसे मारा नहीं जा सकता था। Nemean Lion को मारना Heracles के बारह कार्यों में से पहला कार्य था, जो King Eurystheus ने उसे सौंपा था। Heracles ने इस शेर को अपने हाथों से गला घोंटकर मारा था, 

Typhon की सातवीं सन्तान Caucasian Eagle को ग्रीक मायथोलॉजी की कथाओं में एक विशाल ईगल था जो टाइटन Prometheus के अमर जिगर को खाता था। इस ईगल को Heracles ने मारा था जब वह अपने कार्यों में से एक के दौरान Prometheus से मिला था। 

Typhon की आठवीं सन्तान Ladon  को ग्रीक मायथोलॉजी में  विशाल ड्रैगन में वर्णित किया जाता था जो Hesperides के बगीचे में सुनहरे सेबों की रक्षा करता था। इसे अक्सर सौ सिरों वाले ड्रैगन के रूप में वर्णित किया जाता है।

Typhon की नवमी सन्तान Crommyonian Sow को ग्रीक पौराणिक कथाओं में एक विशाल सूअर दर्शया गया है। इसे कभी-कभी Phaea (Φαιά) के नाम से भी जाना जाता था। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ